दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज नीति आयोग की एक अहम बैठक हुई

Written by: Rajni Rawat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2047 तक विकसित भारत की योजनाओं पर चर्चा की गई. इस मीटिंग में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की थी, जिनके साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा करते नजर आए |

भारत मंडपम में नीति आयोग की मीटिंग के दैरान प्रधानमंत्री मोदी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा समेत तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, और आंध्र प्रदेस के सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी किस गर्मजोशी से विपक्षी मुख्यमंत्रियों से मिल रहे हैं |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अन्य तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलते नजर आए. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी है, और हाल के दिनों में भाषा विवाद पर एमके स्टालिन और उनके बीच बातचीत भी चल रही थी |

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जहां भाषा विवाद पर कड़ा रुख अपनाए हुए थे, वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू का इस मुद्दे पर मिलाजुला रुझान नजर आ रहा था. हालांकि, दोनों नेताओं ने नीति आयोग की बैठक के बाद भारत मंडपम में बड़े ही गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी इस दौरान हंसते-मुस्कुराते नजर आए |

एक तस्वीर में कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीएम मोदी से मुलाकात करते नजर आए. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नजर आ रहे हैं, और पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम रेवंत रेड्डी से बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात की |

विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ चाय पीने से पहले मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से यूनाइट रहने की अपील की और इसपर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें विकास की गति और बढ़ानी होगी, केंद्र और राज्य साथ मिलकर काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होगा. पीएम ने ये भी कहा कि हर राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित होना चाहिए |

यह भी पढ़ें: एक्स-रे से फ्रैक्चर, ट्यूमर, संक्रमण और अन्य असामान्यताओं का निदान किया जाता है

Also Read
Roshan’s brother

खान सर कोचिंग सेंटर हिंसा मामले में आरोपी रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में रहस्यमयी मौत, परिवार और राजनेताओं ने मांगा उच्च स्तरीय जांच

व्यापार समाचार: भारतीय शेयर बाजार में नया उछाल, अर्थव्यवस्था को मिली बड़ी राहत!

1971 War के हीरो 75 वर्षीय Retired Captain Amarjeet ने Army Chief को लिखा पत्र, फिर से सेना में शामिल होने की जताई इच्छा

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari Unveils Ethanol-Based Stoves: क्या LPG स्टोव की जगह ले सकेंगे एथेनॉल वाले चूल्हे? Union Minister का बड़ा ऐलान

संकल्प साहित्य संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. एम. वसी बेग “बिलाल” अलीग को समर्थित किया गया था

You Might Also Like

Dr M Wasi Beg

कॉलेज फेस्ट की सफलता के लिए स्पॉन्सरशिप सबसे अहम, आयोजन की रीढ़ है फंडिंग : Dr M Wasi Beg

ACN कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर Friendly Cricket Match

Friendly Cricket Match: ए.सी.एन. कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर क्रिकेट मैच का आयोजन

Dr M Wasi Beg

Hospitality: घर पर मेहमानों का नियमित आना-जाना आपसी जुड़ाव की परंपरा को जीवित रखता है

Dr M Wasi Beg

भारत में विदेशी विश्वविद्यालय: उच्च शिक्षा में एक नया अध्याय

Dr M Wasi Beg

Gen Z Behavior: डिजिटल युग में जेन Z के लोग रूखे या असभ्य क्यों लगते हैं? डॉ. एम. वसी बेग ने बताई वजह

Dr M Wasi Beg

पारिवारिक यात्रा से बढ़ता है आपसी जुड़ाव, बच्चों को मिलते हैं नए अनुभव: डॉ. एम. वसी बेग

Muslim Rashtriya Manch

लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रप्रथम, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव का संदेश

Gulshan Public School में Sahaj Yoga Programme, विद्यार्थियों को बताए ध्यान और एकाग्रता के फायदे

Select Your City

Enable Notifications Allow